जगदीशपुर: कल से जगदीशपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन की शुरुआत, तैयारी पूरी
जगदीशपुर के 20 पंचायत में से 19 पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल 13 नवंबर से 14 और 16 नवंबर तक नामांकन, 17-18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, और 20 नवंबर को अभ्यर्थियों के नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। 27 नवंबर को मतदान और 28 नवंबर को मतगणना होगी।