डोईवाला: नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
डोईवाला नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित आठवीं उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन और देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा किया गया.