बासोदा: तेज़ बारिश के चलते बघर्रु बांध के तीन गेट खोले,आवागमन हुआ बंद
Basoda, Vidisha | Aug 11, 2024 जनपद क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से बघर्रु बांध का जल स्तर बढ़ने से रविवार को इसके तीन गेट खोल दिए गए हैं।डेम का पानी बघर्रू नदी में छोड़ा गया है।इससे नदी का जलस्तर भी बढ़ गया और पुल पर 5 फीट तक पानी आ गया है।इससे आवागमन बंद हो गया है।यहां से होकर जाने वाले दर्जनों गांवों के लोग रास्ते से नहीं निकल पा रहे।