हज़ारीबाग: हजारीबाग के निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
हजारीबाग के एचजेडबी आरोग्यम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मृतका चीना देवी की पथरी के ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने पर दोबारा ऑपरेशन हुआ, लेकिन वह सफल नहीं रहा और उनकी मौत हो गई। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं, जबकि अस्पताल ने आरोपों को खारिज किया है।