हज़ारीबाग: हजारीबाग के बेडोकला में वज्रपात से एक युवक की मौत, एक अन्य घायल
हजारीबाग के बेड़ोकला में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। शनिवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बेड़ोकला निवासी 22 वर्षीय देवनंदन राणा पिता चेतलाल राणा अपने दोस्त के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी बीच अचानक बारिश शुरू हुई और वज्रपात के घटना घटी।