हज़ारीबाग: वन नेशन वन इलेक्शन पर संगोष्ठी, सांसद और कुलपति ने कहा- अब देश को चाहिए एक साथ चुनाव
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में वन नेशन वन इलेक्शन पर संगोष्ठी हुई। सांसद मनीष जायसवाल ने इसे समय की मांग बताया। कुलपति दिनेश कुमार सिंह ने कहा भारत को भी इसे जल्द लागू करना चाहिए। छात्रों ने भी इसका समर्थन किया और इसे देश की प्रगति के लिए जरूरी कदम बताया। एक साथ चुनाव से समय, धन और संसाधनों की बचत होगी।