हज़ारीबाग: हजारीबाग जिले के दनुआ घाटी में तीन वाहनों की टक्कर, एक घायल
हजारीबाग जिले के दनुआ घाटी में शनिवार को धनबाद से औरंगाबाद जा रहे तिलक कार्यक्रम में एक पिकअप वाहन समेत तीन गाड़ियां आपस में टक्करा गयी। दुर्घटना में दो ट्रक और एक पिकअप वाहन शामिल था, पिकअप में तिलक कार्यक्रम का सामान लदा हुआ था। इसके बाद एक ट्रैक्टर और बाइक भी टक्कर की चपेट में आ गए। दनुआ घाटी में आए दिन सडक हादसे हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है।