जमुई: नागी डैम में मिला शिक्षक का शव, साथ में इकलौते पुत्र का शव भी, हत्या की आशंका, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Mar 31, 2026 नागी डैम से काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने 04 वर्षीय पुत्र के साथ शिक्षक के शव को बरामद किया है। घटना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मामले में परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार की शाम 4:00 बजे के बाद दोनो के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।