टीकमगढ़ के हॉकी खिलाड़ियों के लिएखुशखबरी है। शहर के ऐतिहासिक ढोंगा मैदान में 8.5 करोड रुपए की लागत से बन रहा एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड अब लगभग तैयार है। इस परियोजना का 90% काम पूरा हो चुका है और अगले 15 दिनों में इसे खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंप दिया जाएगा ।