टीकमगढ़: फुटेर पुलिया के पास सड़क हादसा, दो लोग घायल, 100 डायल ने अस्पताल पहुंचाया
फुटेर की पुलिया के पास शुक्रवार को दो लोग सड़क हादसे का शिकारहो गए। घायलों के नाम अंकित और राहुल बताए गएहैं। दोनों लोग बाइक से खैरा गांव से खरगापुर की ओर जा रहे थे, रास्ते में फुटेर की पुलिया के पास अचानक उनकी बाइक पुलिया से टकरा गई और दोनों बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गए। हंड्रेड डालर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, दोनों की हालत गंभीर है।