भभुआ: खरिगांवा गांव के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले लावारिस को पुलिस ने भभुआ अस्पताल में कराया भर्ती
Bhabua, Kaimur | Apr 23, 2026 चैनपुर के खरिगावां गांव के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में एक लावारिस को पुलिस ने भभुआ अस्पताल में भर्ती कराया है। गुरुवार सुबह 9 बजे सदर अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली कि खरिगांवा गांव के पास सड़क किनारे एक लावारिस व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस पहुंची तो उसे इलाज के लिए चैनपुर सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद भभुआ लाया गया।