मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, UMIS में भ्रष्टाचार का किया विरोध
मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में UMIS में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में शनिवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोश मार्च यूएमआईएस कार्यालय के समीप से शुरू होकर पूरे विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्य द्वार पर आकर समाप्त हुआ।