गोंडा: नगर कोतवाली पुलिस ने 1 किलो 230 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Gonda, Gonda | Feb 1, 2025 सेमरा चौकी इंचार्ज उदित कुमार वर्मा पुलिसकर्मियों के साथ शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। तभी रेलवे अस्पताल के पास से अभियुक्त विमल कश्यप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1kg 230gm नाजायज गांजा बरामद किया गया। शनिवार 4:30 बजे नगर कोतवाल ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई है।