मंडला: सिंधी भाषा दिवस पर अंबेडकर वार्ड में शिविर, 44 यूनिट रक्त संग्रहित
Mandla, Mandla | Apr 10, 2026 सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शुक्रवार पांच बजे तक 44 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक चिकित्सक डॉ प्रहलाद क्षत्री, डॉ राहुल पमनानी, डॉ शालू वीरानी, डॉ वसुंधरा पमनानी, चिकित्सा सलाहकार श्याम लालवानी उपस्थित रहे।