चित्तौड़गढ़ में पेयजल में गंदगी और काई की शिकायतों पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सेगवा हाउसिंग बोर्ड स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।