जहानाबाद: दरधा पुल पर ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद: दरधा पुल के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में जफरगंज निवासी एमडी सज्जाद घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को दी गई है। एवं आगे की प्रक्रिया रविवार सुबह करीब 9 बजे जारी रही।