ब्यौहारी: जेल से छूटे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या, बड़े भाई ने ही रची थी साजिश
शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरावा में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या का आरोपी मृतक तुलसीदास कुशवाहा का बड़ा भाई रघुनाथ कुशवाहा निकला। पुराने विवाद और रंजिश के चलते आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।