संग्रामपुर: श्रद्धा और भक्ति के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
दुर्गा पूजा के अवसर पर संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का मंगलवार की देर शाम गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। विसर्जन जुलूस में भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। ‘अगले बरस फिर आना, मां’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भ