श्री गंगानगर: नेतेवाला गांव के सरकारी स्कूल के अध्यापक का स्थानांतरण, छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 9, 2026
नेतेवाला गाव के स्थानीय महात्मा गांधी इंग्लिश विद्यालय में विद्यार्थियों को गणित के वरिष्ठ अध्यापक बलकरण सिंह के स्थानांतरण की जानकारी मिली, विद्यालय खुलने से पहले ही सैकड़ों छात्र-छात्राएं मुख्य द्वार पर एकत्रित हो गए। हाथों में पोस्टर लेकर विद्यार्थियों ने गुरुवार को सुबह 10:00 बजे शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना दिया और एक ही मांग दोहराई।