ढाका: ढाका में 550 बैग यूरिया से लदा ट्रक जब्त, नेपाल तस्करी की आशंका; प्राथमिकी की कार्रवाई शुरू
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड में कृषि विभाग की जांच टीम ने रविवार (06 जुलाई 2026) को सघन जांच अभियान के दौरान लगभग 550 बैग यूरिया से लदे एक ट्रक को जब्त किया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि उक्त उर्वरक को कालाबाजारी की नियत से मुजफ्फरपुर से नेपाल ले जाया जा रहा था।