बगहा: बगहा में नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर हुआ बड़ा हादसा, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी ट्रेन
बगहा में नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मंगलवार को नरकटियागंज से गोरखपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी अचानक से झटका लगने पर दो हिस्सों में बट गई। इसकी वजह से घंटो तक मालगाड़ी ट्रैक पर ही खड़ी रही। बाद में नरकटियागंज से पहुंची टीम ने मालगाड़ी को जोड़कर आगे के लिए रवाना किया।