कोंडागांव: गिरोला और शामपुर के बीच अज्ञात बाइक चालक ने साइकिल सवार ग्रामीण को ठोका, घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
कोंडागांव जिले के ग्राम शामपुर निवासी हरेंद्र बघेल को जख्मी हालत में जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। घायल ग्रामीण हरेंद्र बघेल ने 4 अक्टूबर शुक्रवार को रात 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने साइकिल से सिलाटी गया हुआ था। वहीं शाम 6 बजे वापस शामपुर आते समय गिरोला और शामपुर के बीच किसी अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया।