कोंडागांव: कोंडागाँव में विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
08 अक्टूबर तक चलने वाली मद्य निषेध सप्ताह के तहत नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत "नशा मुक्ति रथ" को शुक्रवार को 1 बजे जिले के विकास नगर स्थित नगर पालिका ऑडिटोरियम से कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के सभी जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों तक पहुँचकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूकता करेगा।