करौली: करौली जिले में पंचायत चुनाव की पूरी तैयारियां, 14 और 16 नवंबर को मतदान
करौली जिले की पांच पंचायत समितियों में पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 14 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए मतदान होगा, जबकि पंच-सरपंच पद के लिए 16 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सुरक्षा की जिम्मेदारी सँभाली है।