हरिद्वार: वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट,जंगल सफारी सोमवार को रही बंद
सोमवार को राजाजी टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। वही सोमवार को जंगल सफारी भी बंद रही। सीमाओं पर कड़ी गश्त की जा रही है।वही कर्मियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व और हरिद्वार वन प्रभाग के जंगल की सीमाएं हरिद्वार शहर और गांव के क्षेत्रों से लगी हुई है।