हरिद्वार: होली पर्व के अवसर पर हरिद्वार में रोडवेज बसों और ट्रेनों में यात्रियों की रही भीड़
होली का पर्व घर मनाने के लिए काफी संख्या में हरिद्वार से लोग ट्रेनों और रोडवेज बसों से रवाना हुए। इससे बसों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। सुबह बसों में ज्यादा आपाधारी की स्थिति रही, जबकि दोपहर बाद फिर सामान्य हो गई। उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में जाने वाली बसों के फेरे बढ़ाए गए। इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली।