गायघाट: गायघाट में नियमानुसार हो रहा जनगणना का कार्य, राज्य स्तरीय टीम ने कई जगहों पर जाकर किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र मे जनगणना का कार्य नियमानुसार किया जा रहा है।रविवार सुबह ग्यारह बजे राज्य स्तरीय तीन सदस्यीय टीम प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर जाकर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। जहां प्रगणक और पर्यवेक्षकों से मुलाकात कर कार्य में तेजी और होने वाली परेशानियों की जानकारी ली। और परेशानियों का समाधान करते हुए कई प्रकार की जानकारी दी गई।