भीलवाड़ा: विधायक कार्यालय पर विश्व दिव्यांग दिवस पर बैठक का आयोजन, दिव्यांग समुदाय के अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना की गई
भीलवाड़ा।विधायक अशोक कोठारी ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विधायक कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम उन सभी दिव्यांगजनो के साहस, प्रतिभा और जज्बे को प्रणाम करते है जो चुनौतियों को अपनी ताकत बनाकर समाज को नई दिशा देते है।आइए आज हम सभी मिलकर दिव्यांग जनों से भेदभाव नहीं सम्मान दे।दिव्यांगता कमजोरी नहीं एक अलग क्षमता हैं।