चान्हो: मधुकम साइलो प्रोजेक्ट: मजदूरों की हड़ताल खत्म, कंपनी ने वार्ता के बाद दिया आश्वासन
Chanho, Ranchi | Apr 3, 2026 एनके एरिया स्थित मधुकम साइलो प्रोजेक्ट में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मजदूरों द्वारा की जा रही हड़ताल वार्ता के बाद शुक्रवार दोपहर तीन बजे समाप्त हो गई। मजदूरों और कंपनी प्रबंधन के बीच हुई बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बनी। कंपनी की ओर से मजदूरों की मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए बुधवार तक सभी मामलों पर विचार कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया...