#सत्ता_परिवर्तन_बनाम_तख्तापलट: प्रशांत भूषण के बयान पर संबित पात्रा ने राहुल गांधी को घेरा
संगरिया की आवाज़।
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रशांत भूषण और नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, प्रशांत भूषण ने कहा है कि यह लड़ाई सत्ता परिवर्तन के लिए है और जब तक वे सत्ता परिवर्तन नहीं कर देते, तब तक वे रुकेंगे नहीं। मैं एक बात बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं कि, यह देश किसी एक व्यक्ति का नहीं है, और न ही यह किसी एक परिवार का है। यह देश यहां के 1.4 अरब लोगों का है। शुरुआत से ही, बीजेपी और इस देश के आम नागरिक कहते आ रहे हैं कि राहुल गांधी और उनसे जुड़े लोगों का मकसद 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) के खिलाफ लड़ना या बच्चों के भविष्य के लिए काम करना नहीं है। उनका एकमात्र मकसद देश में तख्तापलट करना है।
विपक्ष को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि, हमारे संविधान में सरकार बदलने की प्रक्रिया तय है। अगर आप सरकार बदलना चाहते हैं, तो हर पांच साल में चुनाव होते हैं। लोग अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हैं, और चुनावों के जरिए सत्ता हस्तांतरित हो सकती है। 2014, 2019 और 2024 में चुनाव हुए, और कई राज्यों में भी चुनाव हुए, लेकिन विपक्ष इस प्रक्रिया पर भी भरोसा नहीं है।
विपक्ष अराजकता में विश्वास करता है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तथ्यों को सबके सामने रखा है। उन्होंने बताया है कि कांग्रेस एक भी चुनाव नहीं जीत पाई है और गुजरात, मध्य प्रदेश तथा कई अन्य राज्यों में सालों से सत्ता से बाहर है। वे अपना नेता तक नहीं बदल सकते, और चले हैं सत्ता बदलने, यही राहुल गांधी और गांधी परिवार की सच्चाई है।
संवैधानिक संंस्थाओं पर हमला
संबित पात्रा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) समेत विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला और उन पर देश में अराजकता, अशांति और अस्थिरता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावी हार के बाद विपक्ष लगातार चुनाव आयोग (EC), सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर रहा है और 'वोट चोरी' तथा ईवीएम में गड़बड़ी के झूठे आरोप लगा रहा है।
पात्रा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रपति भवन के बाहर दिए गए बयानों की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि विपक्ष राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद को राजनीतिक लड़ाई घसीटने की कोशिश कर रहा है।
संगरिया की आवाज़
DhruvRaj Godara Premsukh Godara
🪷Pramod Delu Pradeep Beniwal Ranveer Singh Bhadu Gulab Sinwar Sangaria Gurdeep Singh Shahpini Dr Rampratap Dr. Param Navdeep Singh Doctor, Social Activist, Politician Om Soni
🚩Om Jangu
✋ Ashok Choudhary Sangaria Sanjeev Kumar Soni Krishan Nehra Suman Rani Manish Makkasar K K Jain Kuldeep Indora
आणदयो विचार