आगर: पुरानी पेंशन बहाली संघ ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड स्कीम मध्य प्रदेश संघ ने एनपीएस धारी नवीन शैक्षणिक संवर्ग के शिक्षकों की सेवा में वरिष्ठता को पहली नियुक्ति दिनांक से मान्य करने और पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में शिक्षक संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया जाए ।