मंडला: रामनगर की ऐतिहासिक इमारतों में शुल्क वसूली पर आदिवासी समाज में रोष, ज्ञापन सौंपा
Mandla, Mandla | Apr 3, 2026 रामनगर स्थित गौंडकालीन ऐतिहासिक इमारतों को देखने के लिए पर्यटन विभाग पिछले दो वर्षों से शुल्क वसूल रहा है। विशेष अवसरों पर भी छूट नहीं दिए जाने से अब आदिवासी समाज में रोष देखने को मिल रहा है। शुक्रवार 4 बजे इस संबंध में समाज के लोगों ने पुरातत्व संग्रहालय प्रभारी सुलोचना मेरावी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।