देसूरी: सादड़ी के रणकपुर बांध में पानी का रिसाव शुरू, दीवार में आई लीकेज, किसानों ने कलेक्टर को लिखा पत्र, निरीक्षण की मांग की
Desuri, Pali | Jul 16, 2025 सादड़ी क्षेत्र के रणकपुर बांध में बुधवार को शाम 5 बजे अरावली पर्वतमाला में हुई बारिश के बाद जलस्तर बढ़कर पूरी भराव क्षमता 62.70 फीट तक पहुंच कर ओवरफ्लो हो गया है। बांध के पुराने ओवरफ्लो दीवार से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। स्थानीय किसान दिनेश कुमार माली ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर बांध की सुरक्षा से जुड़ी कई समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है।