देसूरी: सादड़ी में जमीनी विवाद में मां-बेटे पर चचेरे भाई समेत परिवार ने कुल्हाड़ी से किया हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती
Desuri, Pali | Jul 17, 2025 सादड़ी पुलिस एएसआई मनोहर सिंह ने बताया की लालराई निवासी कल्पेश कुमार पुत्र कानाराम मीणा अपनी मां तीजो देवी के साथ शाम करीब 5:30 बजे खेत पर पशुओं को लेने गए था।तभी पिता के बड़े भाई तेजाराम मीणा के बेटे सुरेश, पुष्पा पत्नी सुरेश कुमार,भतीजा प्रवीण कुमार पुत्र सुरेश और सादड़ी निवासी सोहनलाल मीणा, पत्नी दाखू ने खेत में दोनों पर कूट और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।