शिक्षा मंत्री के आते ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बदला नजारा!
कोटा। शिक्षा मंत्री के दौरे की खबर मिलते ही न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अचानक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होती नजर आईं। अस्पताल के स्ट्रक्चर पर जहां पहले अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठते रहे, वहीं मंत्री के आने से पहले वार्डों में चादरें बिछने लगीं और इंतजाम दुरुस्त किए जाने लगे।
अचानक हुए इस बदलाव ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर आम दिनों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं और साफ-सुथरी व्यवस्थाएं क्यों नहीं मिलतीं? क्या व्यवस्थाएं केवल किसी बड़े अधिकारी या मंत्री के दौरे के समय ही सुधरती हैं?
अस्पताल में मरीज और उनके परिजन लंबे समय से साफ-सफाई, बेड, चादरों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर शिकायतें करते रहे हैं। ऐसे में मंत्री के दौरे से ठीक पहले बदला हुआ नजारा चर्चा का विषय बना हुआ है।
सवाल सीधा है—अगर मंत्री के आने पर व्यवस्थाएं कुछ घंटों में सुधर सकती हैं, तो आम मरीजों के लिए यही इंतजाम रोज क्यों नहीं?
#कोटा #NewMedicalCollegeHospital
Ladpura, Kota | Aug 25, 2026