*सबका सम्मान,जीवन आसान* अंतर्गत
आज दिनांक:15.06.26 को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आम जनता से संवाद के दौरान कुल बत्तीस आवेदनों के संदर्भ में सुनवाई की गई।सुनवाई क्रम में श्रीमती ऊषा देवी,सहूरिया पश्चिमी ने भूमि विवाद सम्बन्धित आवेदन दिया,जिसके निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी कहरा को निर्देशित किया गया है।श्री दिनेश यादव, बलुआहा, सिमरी बख्तियारपुर द्वारा समर्पित आवेदन के निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर को निर्देशित किया गया है। श्री विमलकांत झा,कहरा निवासी/राधा देवी,सहरसा निवासी द्वारा दिए गए भूमि विवाद विषयक आवेदनों के निष्पादन हेतु संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार,अपर समाहर्ता(वि०जांच) श्री गणेश कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।