नावकोठी: विष्णुपुर की एक शादीशुदा लड़की दिल्ली जाने के क्रम में इटावा जंक्शन से लापता,परिजन ने फोटो के आधार पर ढूढने का किया अपील
विष्णुपुर की शादीशुदा लड़की का बेगूसराय से दिल्ली जाने के क्रम में इटावा जंक्शन से लापता हो गई है। उसके परिजनों ने आम लोगों से उसके फोटो के आधार पर सुराग देने की अपील की है। शादीशुदा लड़की शालू अपने पति के यहां करनाल जा रही थी। वह वैशाली ट्रेन से बेगूसराय में चढ़कर दिल्ली पहुंचने वाली थी। पानी लेने के दौरान ट्रेन छुट गई और वे लापता हो गई है।