कोईलवर: हजारों लोगों के काफिले के साथ शहीद दानिश का पार्थिव शरीर कायमनगर पहुंचा, भारत माता के जयकारों से गूंजा इलाका
असम के जोरहाट में वायुसेना के एन-32 विमान हादसे में शहीद हुए कोईलवर प्रखंड के कायमनगर गांव निवासी वायु अग्निवीर दानिश आलम का पार्थिव शरीर रविवार को तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव पहुंचा। कोईलवर से लेकर कायमनगर गांव तक हजारों लोगों का जनसैलाब शहीद अंतिम दर्शन और सम्मान में उमर पाड़ा। शाम 5:00 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ शाहिद को अंतिम विदाई दी गई।