बखरी: बखरी से विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
बखरी पुलिस ने एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया है। थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर फैसल अहमद ने बताया कि समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा निवासी पिंटू कुमार साव को 6 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।