जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया गया।इस दौरान विधि व्यवस्था सहित क्राउड मैनेजमेंट का स्थलीय जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मां दुर्गा के स्थापित प्रतिमा की पूजा अर्चना की एवं संपूर्ण जिलावासियों की सुख समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और जिला प्रशासन इसे और गति प्रदान करने के कृतसंकल्पित है। अधिकारी द्वय द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर संपूर्ण जिला वासियों को पुनः शुभकामनायें दी गई।
चन्दमाड़ी पूजा समिति की तरफ से प्रसाद स्वरूप श्रद्धालु भक्तों को खिचड़ी वितरण के कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भी शिरकत की और सहयोग प्रदान किया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police
East Champaran, Bihar | Oct 19, 2026