कटंगी: कटेधरा में गोवंश से भरा ट्रक पलटा, 18 मवेशियों की हुई मौत व करीब 2 दर्जन से अधिक मवेशी हुए घायल
कटंगी से बोनकट्टा मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम कटेधरा में पंचायत भवन के पास मोड़ाई में गुरुवार की सुबह तड़के एक गोवंश से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस सड़क हादसे में ट्रक में लदे 18 मवेशियों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, करीब 2 दर्जन से अधिक मवेशी बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।