कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सरस्वती पूजन और पराक्रम दिवस मनाया गया
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बसंत पंचमी श्रद्धा भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । इस अवसर पर मां सरस्वती का पूजन किया गया । सरस्वती पूजा ,आरती एवं हवन पुजारी आशीष पांडेय के द्वारा करवाई गई। पूजन के पश्चात सभी प्रशिक्षुओं, सहायक प्राध्यापकों और गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में प्रसाद वितरण किया गया।