कोडरमा: झुमरी तिलैया में श्री राम संकीर्तन मंडल का 33वां वार्षिकोत्सव और बसंत महोत्सव श्रद्धा व भक्ति से शुरू
श्री राम संकीर्तन मंडल, झुमरी तिलैया के तत्वावधान में आयोजित 33वें वार्षिकोत्सव एवं बसंत महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस पावन अवसर पर मुकेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिससे पूरा वातावरण राममय हो उठा।