कोडरमा: जेबीसी क्लब यदुटांड़ में विधि-विधान से सरस्वती पूजा हुई, भजन कीर्तन का भी आयोजन
जेबीसी क्लब यदुटांड़ के तत्वावधान में सरस्वती पूजा के अवसर पर भव्य रूप से माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई गई। जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। क्लब के महावीर यादव ने बताया कि शुक्रवार की शाम भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।