चंदिया: खेत में काम कर रहे किसान की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका
Chandia, Umaria | Aug 18, 2026 उमरिया के चंदिया थाना क्षेत्र के सलैया गांव में खेत में काम कर रहे करीब 50 वर्षीय किसान विष्णु चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान का शव खेत में मिलने के बाद परिजनों ने घटना की सूचना चंदिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है थाने मे मर्ग दर्ज