सुसनेर: सुसनेर में पुलिस का फ्लैग मार्च, उपचुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को होने वाले मतदान से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सोमवार शाम 6 बजे सुसनेर नगर में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरकर कानून-व्यवस्था का संदेश दिया।