जालोर में राजस्थान पंचायती राज अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ, जिला शाखा जालोर ने स्वच्छता कार्यों में कर्मचारियों के खिलाफ की जा रही कथित एकतरफा कार्रवाई के विरोध में जिला कलेक्टर एवं जिला परिषद सीईओ को ज्ञापन सौंपा। संघ ने बिना प्रारंभिक जांच और सुनवाई के निलंबन व आरोप पत्र जारी करने को अनुचित बताते हुए इसे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया। ज्ञापन में पंचायती राज विभाग की ग्रामीण कार्य निर्देशिका को जिले में प्रभावी रूप से लागू कराने की मांग भी की गई। साथ ही निर्देशिका की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग रखी गई। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष पोकाराम सोलंकी सहित जिले के अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Jun 5, 2026