चाईबासा। सोमवार को दोपहर 2:00 बजे सदर अस्पताल परिसर में साइकिल चोरी करते एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल परिसर में खड़ी एक साइकिल को चोरी करने का प्रयास एक युवक द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया।