खरसावां: खरसावां में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया प्रस्तुत
खरसावां पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक लाल वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया है. पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में चल रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान केदार बोयपाई उर्फ फली, निवासी रामचंद्रपुर बस्ती, थाना खरसावां के रूप में हुई है. प्रा