सरीला: पात्रता होने के बावजूद विधवा का नाम आवास सूची से गायब, सरीला तहसील में शिकायत पर डीएम ने तत्काल आवास देने के दिए निर्देश
सरीला तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र होने के बावजूद एक विधवा महिला का नाम अंतिम सूची से हटाए जाने का मामला सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में सामने आया। शिकायत सुनते ही जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने संबंधित अधिकारियों को तलब कर जवाब मांगा।